गया, अक्टूबर 21 -- Gaya News: वजीरगंज में बुधवार को बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू की 139वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह चौक पर ग्रामीणों ने जयंती समारोह का आयोजन किया। लोगों ने सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद श्रीकृष्ण सिंह अमर रहें के जयकारे लगाए। समाजसेवी कमला प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह अखंड बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कम से कम 65 हजार पुस्तकों का अध्ययन किया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वे आठ वर्षों तक जेल में रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि अमर शंकर ने कहा कि इस चौक के नामकरण की वर्षगांठ के साथ बिह...