Gaya News: वजीरगंज के बुधौल में एक घर से 20 हजार नगद सहित जेवरातों की हुई चोरी
गया, जुलाई 7 -- Gaya News: अमैठी पंचायत अंतर्गत बुधौल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पंचायत मुखिया अशोक पासवान ने बताया कि पीड़ित पप्पू यादव के घर में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्से से 20 हजार रुपये नकद सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पीड़ित और मुखिया ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।(वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.