गया, अगस्त 17 -- Gaya News: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतेड़ मंगरावां में भारत स्काउट एंड गाइड के पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में भिण्डस टीओपी प्रभारी टीम के साथ शामिल हुए। पुलिस पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आपदा के समय लोगों की मदद करने के तरीके बताए। प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक, प्रशिक्षक, पुलिस टीम व स्काउट-गाइड के छात्र मौजूद रहे। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...