गया, अगस्त 7 -- Gaya News: वजीरगंज ट्राइसेम भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई। लगभग पांच घंटे चली बैठक में करीब 5.5 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। कुल 19 मुद्दों पर चर्चा के दौरान क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में बिजली विभाग के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने का मामला कई बार उठा। सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। ऑनलाइन म्यूटेशन व परिमार्जन प्लस के आवेदनों को स्पष्ट कारण के साथ निष्पादित करने व छोटी कमियों के कारण आवेदन रद्द नहीं करने की मांग भी की गई।

प्रस्तावित योजनाएं प्रस्तावित योजनाओं में सोलर आधारित हाईमास्ट लाइट, पंचायत समिति में आधारभूत संरचना का विकास, पीसीसी सड़...