गया, जुलाई 24 -- Gaya News: गया-नवादा सीमा पर स्थित ढाढ़र नदी में शुक्रवार की सुबह पानी बढ़ने से सीमा से सटे गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई। सुबह करीब नौ बजे नदी के दोनों किनारों तक पानी पहुंच गया। इस दौरान एक अभिभावक बच्चे को कंधे पर बैठाकर जान जोखिम में डालते हुए नदी पार किया। कई लोगों ने भी पानी से होकर नदी पार किया। मिल्की, मिर्जापुर समेत कई गांवों के लोग वजीरगंज आने-जाने के लिए नदी पार करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी बढ़ने पर बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं और 10 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: आजादी के 78 साल बाद भी पुल का इंतजार ग्रामीणों ने मिल्की-मिर्जापुर के बीच पुल निर्माण की मांग दोहराते हुए कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों से आग्रह के बावजूद अब त...