गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: प्रखंड मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर सकरदास नवादा पंचायत के खिरी गांव का महादलित टोला मथुरापुर है। खिरी से मथुरापुर तक करीब दो किलोमीटर कच्ची सड़क है। बारिश के दिनों में इस रास्ते पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है। करीब तीन सौ परिवारों की आवाजाही इसी रास्ते पर निर्भर है। ग्रामीण रंजय कुमार, सुरेन्द्र यादव, भोला राम, अखिलेष कुमार, रामचंद मांझी, पप्पु मांझी और बच्चु मांझी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी जमीन देने के साथ सामाजिक चंदा जुटाया और श्रमदान कर कच्चा रास्ता बनाया। इसके बावजूद अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मांग को लेकर विधायक वीरेन्द्र सिंह, सांसद जीतन राम मांझी समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगा...