गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: आगामी 12 सितंबर को शेरघाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, शेरघाटी से जागरूकता प्रचार वाहन रवाना किया गया। शेरघाटी के एडीजे 1 लवकुश कुमार और एडीजे 4 जावेद अहमद खान ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। वाहन अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों और प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं आपसी समझौते से निस्तारण के प्रति जागरूक करेगा। मौके पर एडीजे द्वितीय ललन जी, एडीजे तृतीय अमरजीत कुमार समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लोक अदालत के लिए जिले में दौड़े प्रचार वाहन यह भी पढ़ें- पुलिस के वाहनों से लोक अदालत के कार्यों को जानेंगे लोग यह भी पढ़ें- अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल जीत होत...