Gaya News: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों से गूंजा गयाजी
गया, नवम्बर 5 -- Gaya News: । लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों से गुरुवार को गया जी की सड़कें गूंज उठीं। भाजपा के आह्वान पर एनडीए की ओर से निकाली गई विशाल संयुक्त पदयात्रा में जिले के विभिन्न प्रखंडों और गया जी शहर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। गांधी मैदान से टावर चौक तक निकली पदयात्रा में एनडीए के घटक दलों की एकजुटता देखने को मिली। सुबह 10 बजे से ही गांधी मैदान में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और गाजे-बाजे के साथ जुटने लगे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू हुई। यह काशीनाथ मोड़, कचहरी रोड, पीर मंसूर रोड और जीबी रोड होते हुए टावर चौक पहुंची। यहां जनसभा के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.