गया, अगस्त 22 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड की मल्हारी पंचायत के लूटीटॉड गांव में सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव तक पहुंचने वाला करीब छह किलोमीटर का रास्ता बरसात में कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे ग्रामीणों का गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने और बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। ग्रामीण श्रीमोहन यादव, हरि यादव, केदार सिंह भोक्ता, लालू सिंह भोक्ता व अन्य ने बताया कि गांव प्रखंड मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में बसा है। गांव पहुंचने के लिए जंगली रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। हल्की बारिश के बाद ही रास्ते की स्थिति बदतर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से गांव में विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। स...