Gaya News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच
गया, अगस्त 21 -- Gaya News: गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा और यदुग्राम रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार की सुबह रेल ट्रैक के किनारे से करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव यदुग्राम अप होम सिग्नल के पास रेल किलोमीटर संख्या 421/13 पर ट्रैक से सटा हुआ पड़ा था। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोलिंग मैन की नजर शव पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना पीडब्ल्यूआई को दी। इसके बाद रेलवे के संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी गुरपा थाना पुलिस को दी। गुरपा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक ने उजले रंग की फुल शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट पहन रखी थी। उसके पास से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे तत्काल उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थाना क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.