गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: शहर के रेडक्रॉस भवन से संग्रहालय तक आकर्षक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पार्क के निर्माण पर एक करोड़ 49 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। निर्माण की जिम्मेदारी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) को सौंपी गई है। अब जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्माण कार्य शुरू होने के छह माह के अंदर पार्क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्क बनने से शहरवासियों को टहलने और मनोरंजन के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा। पार्क में सजावटी लाइट, बच्चों के लिए झूले और खेलने की होगी व्यवस्था

पार्क में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं रेडक्रॉस भवन से संग्रहालय तक का इलाका जल्द ही बदला-बदला नजर आएगा। वर्तमान में यहां टूटी चहारदीवारी, कचरे के ...