गया, सितम्बर 21 -- Gaya News: प्रखंड मुख्यालय के अंदर बड़ा बाजार स्थित मौनी बाबा शिवालय में आयोजित रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। महायज्ञ में सुबह से शाम तक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। पाठ और भजन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। प्रतिदिन क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु यज्ञ मंडप में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर आचार्य धनंजय पांडेय और आचार्य रामानंद पांडेय वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करा रहे हैं। पाठ के दौरान बीच-बीच में भजन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु आनंद ले रहे हैं। कृष्णा पांडेय, अर्जुन पांडेय, मिथिल पांडेय, धीरज पांडेय और मनीष पांडेय समेत अन्य विद्वान ब्राह्...