गया, अक्टूबर 16 -- Gaya News: खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 से 16 अक्टूबर तक भभुआ में आयोजित अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ष राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों ने पांच स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीतकर मगध का नाम रोशन किया। खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर गया जी के कोच रामपूजन साहनी के नेतृत्व में मगध प्रमंडल की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दीपक कुमार ने 61 किग्रा, चंदन कुमार ने 79 किग्रा, धीरज कुमार ने 92 किग्रा, शनि कुमार ने 110 किग्रा और अंकित राज ने 125 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पांचों स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpu...