Gaya News: रबर डैम में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव
गया, अगस्त 8 -- Gaya News: रबर डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे 16 वर्षीय किशोर करण कुमार का शव शनिवार को करीब 24 घंटे बाद विष्णुपद थाना इलाके के नदी से बरामद किया गया। शुक्रवार को दोस्तों के साथ नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया था। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को काफी मशक्कत के बाद उसका शव डैम के पास नदी से बाहर निकाला गया। करण कुमार गोदावरी भैरव स्थान का रहने वाला था। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ रबर डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के बाद वह डूब गया। साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई और एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। रात तक तलाश के बावजूद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.