गया, जुलाई 27 -- Gaya News: गुरुआ बाजार में दिनदहाड़े हुई चोरी की एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। बाल कटवाने के लिए सैलून पहुंचे पिता-पुत्र की जरा-सी लापरवाही का फायदा उठाकर एक किशोर 49 हजार रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में आसपास के लोगों ने चोर की तलाश की। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के शंकर पाल अपने पुत्र साहिल राज के साथ पंजाब नेशनल बैंक की गुरुआ शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर बाजार के एक सैलून बाल कटवाने गए। शंकर पाल रुपये रखे थैला अपने बेटे साहिल को देकर अपना बाल कटवाने लगे। सैलून में साहिल बगल में थैला रखकर मोबाइल देखने लगा। वह मोबाइल में इतना मशगूल हो गया कि उसे ध्यान ही नहीं रहा कि बगल में थैला रखा है। इसी बीच एक किशोर आकर साहिल के बगल में...