गया, नवम्बर 6 -- Gaya News: गुरुआ बाजार के समीप हबीपुर गांव में गुरुवार की शाम मोबाइल दुकान से तीन मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक औरंगाबाद जिले के सलैया का रहने वाला है। उसकी पहचान छोटू कुमार उर्फ लालवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक हबीपुर गांव स्थित मोबाइल दुकान से तीन मोबाइल चोरी कर भागने लगा। इसकी भनक लगते ही आसपास के ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। काफी दूर तक खदेड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...