गया, जुलाई 1 -- Gaya News: बोधगया थाना क्षेत्र के मोचारिम गांव स्थित मुचलिंद सरोवर के समीप बुधवार दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात से 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फट गया। तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें मौजूद तेल में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से मोचारिम गांव के कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कनीय विद्युत अभियंता सुनील प्रसाद ने बताया कि विभाग को सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं, निरंजना नदी के पास वज्रपात की चपेट में आने से मोचारिम निवासी किसान उपेन्द्र यादव की एक गाय झुलसकर मर गई।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्त...