गया, अगस्त 23 -- Gaya News: शहर के टेकारी रोड स्थित तैलिक भवन में रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। गया जिला तैलिक साहू सभा की ओर से आयोजित महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें पहाड़पुर की वंदना कुमारी ने पहला, चंदौती की ज्योति साहू ने दूसरा व बरतारा की स्वाति कुमारी ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। महोत्सव की अध्यक्षता पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी व संचालन अनिता देवी ने किया। आयोजन जिलाध्यक्ष संजू लाल के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर अन्नू देवी, अनिता देवी, विमला देवी, सरिता देवी, आशा देवी, सरोज देवी, मनोरमा देवी व रेखा देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन महोत्सव में उड़िया महिला समाज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरा रंग यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन महोत्सव में उड़िया महिला समाज न...