गया, सितम्बर 30 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों और श्रद्धालुओं को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए गया नगर निगम ने बड़ी पहल की है। मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर एक करोड़ रुपये से 14 वाटर एटीएम लगाए गए हैं। इनसे श्रद्धालुओं को नि:शुल्क आरओ का ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मेयर गणेश पासवान और सशक्त स्थायी सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि देवघाट, सीताकुंड, अक्षयवट समेत अन्य प्रमुख मेला स्थलों पर लगाए गए वाटर एटीएम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। गर्मी और उमस के बीच पिंडदान के लिए आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। ठंडा पानी पीकर पिंडदानी तृप्त हो रहे है। नगर निगम की ओर से इन मशीनों के संचालन और पानी की उपलब्धता पर भी लगातार नजर रखी जा रही है。 यह भी पढ़ें...