गया, अगस्त 18 -- Gaya News: आमस पंचायत के मुखिया मनोज कुमार यादव ने सोमवार को बीमारी और हादसे में मृत लोगों के आश्रितों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुखिया ने बताया कि मसूरीबार टोला भलुआडीह निवासी कमलेश मांझी की छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी, जबकि मालती देवी की बीमारी से निधन हो गया था। पंचायत सचिव और मुखिया ने बताया कि सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आश्रितों को चेक दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...