गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड की जयपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह राजू की पत्नी कमला देवी (45) का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार को सिर में तेज दर्द होने पर उन्हें गया इलाज के लिए ले जाया गया था। वहां उपचार के दौरान बीपी कम होने से उनकी मौत हो गई। संडेश्वर स्थित ढाढ़र नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुखिया, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...