Gaya News: माले ने 13 सूत्री मांगों को लेकर माले ने किया प्रदर्शन
गया, अगस्त 18 -- Gaya News: खिजरसराय में मंगलवार को भाकपा माले ने 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद माले के जिला सचिव निरंजन कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीओ और बीडीओ से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। निरंजन कुमार ने बताया कि भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल वासभूमि का पर्चा देने, वर्षों से बसे परिवारों को आवास की गारंटी देने, राशन कार्ड से हटाए गए नाम जोड़ने और नए राशन कार्ड जारी करने की मांग की गई है। नल-जल योजना के बंद जलमीनारों की मरम्मत, सरकारी स्कूलों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर विकसित करने और पर्चाधारियों को जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की भी मांग उठाई गई। वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन तथा सालभर रोजगार देने की मांग भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.