गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: मार्च तक सात हजार से अधिक घरों में होगी पीनएजी कनेक्शन गया एवं बोधगया में पीएनजी परियोजना को गति देने का निर्देश बोधगया के होटलों और मॉनेस्ट्री में एक सप्ताह में अधिकतर में की जाए व्यवसस्था - वर्तमान में 4,320 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति संचालित गया जी, प्रधान संवाददाता

घरों में पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य गया जी और बोधगया के सात हजार 32 घरों में 31 मार्च से पहले पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल 4,320 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति संचालित की जा रही है। मंगलवार को डीएम शशांक शुभंकर ने पीएनजी परियोजना की समीक्षा के बाद इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। खाड़ी देशों की युद्ध के दौरान पीएनजी आपूर्ति को लेकर तेजी आयी थी। हालांकि, कुछ समय बाद फिर इसका काम शिथिल पड़ गया था। बैठक में ...