गया, जुलाई 28 -- Gaya News: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की आपातकालीन बैठक मंगलवार को महासंघ भवन में आयोजित की गई। संघ की अध्यक्ष अनीता झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई और सरकार से कई मांगें रखी गईं। बैठक में सेविका-सहायिकाओं ने आरोप लगाया कि बिहार में अब तक अप्रैल माह का मानदेय सभी कर्मियों को नहीं मिला है। कई सेविकाओं के खाते में केवल 4500 रुपये की राशि भेजी गई है, जबकि बड़ी संख्या में कर्मी अब भी भुगतान से वंचित हैं। इससे उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। बैठक में पूरक पोषाहार वितरण की जिम्मेदारी ट्रस्ट को दिए जाने के प्रस्ताव पर भी विरोध जताया गया। सेविकाओं ने कहा कि यदि वितरण की जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है तो सरकार को सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। खराब गुण...