गया, अक्टूबर 18 -- Gaya News: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार को पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर रहा। मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में मंत्रोच्चार और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शाम ढलते ही शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आकर्षक सजावट से सजे पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक सड़कों से लेकर पंडालों तक चहल-पहल बनी रही और हर ओर मां के जयकारे गूंजते रहे। पूजा बाद देवी दर्शन को निकले शहरवासी यह भी पढ़ें- Begusarai News: पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ महौलशहर में देर रात तक दर्शन और चहल-पहल शहर के हर इलाके में मां की प्रतिमाएं बिठाई जाने से रौनक बढ़ गई है। मां देवी की पूजा-अर्चना के बाद पूजा-पंडालों में श्रद्धालु दर्शन को आने लगी। रविवार क...