Gaya News: महाबोधि सोसाइटी परिसर में निभाई गयी सदियों पुरानी बौद्ध परंपरा
गया, नवम्बर 20 -- Gaya News: भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि बोधगया में शुक्रवार को बौद्ध धर्म की प्राचीन परंपरा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। महाबोधि सोसाइटी परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ कठिन चीवर तैयार करने का अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसमें महज 24 घंटे के भीतर सफेद कपड़े को काटने, सिलने और गेरुआ रंग में रंगकर भिक्षुओं के उपयोग योग्य चीवर तैयार किया गया। श्रीलंका से आए बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चार और सूत्रपाठ से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। कठिन चीवर निर्माण की प्रक्रिया सफेद कपड़े की सिलाई से शुरू हुई। उपासक-उपासिकाओं ने भिक्षुओं के नाप के अनुसार पारंपरिक तरीके से कपड़े को काटकर और सिलकर चीवर तैयार किया। यह भी पढ़ें- वैश्विक बौद्ध समागम की तैयारियों पर बोधगया में बौद्ध भिक्षुओं ने की बैठक इसके बाद भिक्षु वस्त्र को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.