गया, नवम्बर 20 -- Gaya News: भूमिहीन महादलित परिवारों को पांच डिसमिल आवासीय जमीन उपलब्ध कराने, गया एयरपोर्ट से हटाए गए संविदा कर्मियों की बहाली और हत्या व अत्याचार की घटनाओं में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी उत्थान सेवा संस्थान के बैनर तले लोग गांधी मैदान के पांच नंबर गेट के पास जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 25 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष टाइगर लक्ष्मण मांझी के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से सभी लंबित आवे...