गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: दीपावली पर शहर रोशनी से जगमग है। बाजारों में रौनक है, घरों में रंग-बिरंगी लाइटें सज रही हैं और मिठाइयों-पकवानों की खुशबू फैल रही है। हर कोई अपने घर को रोशन करने और त्योहार की खुशियां मनाने की तैयारी में जुटा है। इसी चमक-दमक के बीच कुछ ऐसी झोपड़ियां भी हैं, जहां दीपावली की तैयारियां हैं। लेकिन, कम दिखती। उसके घर में रोशनी के लिए महंगी झालरें नहीं, बल्कि मिट्टी का एक छोटा सा दीया है। तेल कम है। लेकिन, मन में त्योहार को लेकर श्रद्धा और उत्साह की कोई कमी नहीं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद बच्चे पुराने कपड़ों में ही दीपावली मनाने को उत्साहित हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दीपावली की तैयारी पूरी मिठाई के नाम पर भले ही उन्हें एक-दो टुकड़े मिलें। लेकिन, उनके चेहरे की खुशी किसी महंगे उपहार स...