Gaya News: मविवि में स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के नए विभागाध्यक्ष बने डॉ. अजय
गया, जुलाई 1 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के नए विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. अजय कुमार सिंह ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार वर्मा ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। प्रो. वर्मा ने अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में विभाग शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। कार्यभार ग्रहण के मौके पर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रेनू रानी, डॉ. अंकुरवा सिन्हा, डॉ. तन्मय लाहिरी, डॉ. माधव कुमार सिंह, डॉ. शिल्पी बनर्जी, डॉ. विश्वतोष मिश्र, डॉ. श्रद्धा प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रो. मनोज जौहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.