गया, अगस्त 18 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने सोमवार की रात मटिहानी गांव में छापेमारी कर हत्या मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मटिहानी गांव निवासी शिवन मांझी का बेटा जितेंद्र मांझी व सरोज मांझी है। हत्या मामले में दोनों एक साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। पिछले साल 12 अप्रैल ट्रांसफार्मर में लगे हैंडल खोलने को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान मौत गयी थी। मंगलवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...