Gaya News: मविवि पुलिस ने एससी एसटी कांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
गया, सितम्बर 20 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात अर्जुन बिगहा गांव में छापेमारी कर एससी-एसटी कांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी दिलीप यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज के पुराने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार, इसी साल 24 मार्च को आनंद मार्ग आश्रम में बर्तन धोने के दौरान दिलीप यादव ने एक महिला के साथ मारपीट की थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। रविवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.