Gaya News: मविवि के मुख्य द्वार पर आए दिन बढ़ रहा मौत का खतरा, फ्लाईओवर की दरकार
गया, अगस्त 28 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने डोभी-पटना फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करना विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। लेकिन, मुख्य द्वार के सामने सुरक्षित आवागमन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पिछले साल 29 अप्रैल को मुख्य द्वार के सामने सड़क दुर्घटना में भौतिकी विभाग के शोध छात्र रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान एक मई को पटना में उसकी मौत हो गयी थी। इसके बाद से फ्लाइओवर निर्माण की मांग लगातार होती रही है। यहां अबतक दुर्घटना में कई विद्यार्थी व राहगीर घायल होते रहे हैं। आए दिन इस जगह पर होने वाले दुर्घटना ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.