गया, सितम्बर 2 -- Gaya News: बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास मड़ावर नदी में मंगलवार देर शाम डूबे अधेड़ रामदेव भुइयां (50) का 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। खजुरिया टोला तेलिया आहर निवासी रामदेव भुइयां मंगलवार रात अंधेरे में अचानक नदी में जा गिरे थे। घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं और अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मंगलवार देर रात ही नदी में उनकी तलाश शुरू कर दी थी। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में काफी परेशानी हुई। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में उतरकर विभिन्न स्थानों पर तलाश की। इसके अलावा खजुरिया से ढोंगिला, बांकेबाजार, जूरी होते हुए सैफगंज दोमुहान तक नदी के किनारे और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई, लेकिन रामदेव का प...