गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: दी मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गया के निदेशक मंडल की बैठक गुरुवार को बैंक के कार्यालय कक्ष में हुई। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशक मंडल के सदस्य और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बैंक के कामकाज, वित्तीय गतिविधियों और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े 11 एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जमा वृद्धि, बैंक व्यवसाय, ऋण वितरण और वसूली की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुए कार्यों के साथ गैर-कृषि ऋण वितरण और वसूली की स्थिति पर चर्चा हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना से ऋण लेने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।इसके अलावा एटीएम वैन, निरीक्षण रिपोर्ट में बताई गई त्रुटियों के सुधार और अनुपालन प्रतिवेदन की मंजूरी पर चर्चा हुई। ईपीएफओ को ऋण देने, प...