गया, अगस्त 31 -- Gaya News: मगध मेडिकल में सोमवार को अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्य का लाइव पूर्वाभ्यास कराया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित पूर्वाभ्यास में मरीजों, अस्पताल के चिकित्सक, कर्मियों और सिक्योरिटी स्टाफ को आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए गए। पूर्वाभ्यास के दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सूचना मिलते ही फायर टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बचाव अभियान शुरू किया। कर्मियों ने मरीजों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, धुएं से बचने, आपातकालीन रास्ते का इस्तेमाल करने तथा आग के स्रोत को नियंत्रित करने का अभ्यास कराया। अस्पताल स्टाफ को विशेष रूप से स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर मरीजों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया समझाई गई।

आग से ...