Gaya News: मगध में आधुनिक प्रिट्रिंग और कार्ड्स निर्माण केन्द्र का मंत्री ने किया शुभारंभ
गया, सितम्बर 18 -- Gaya News: मगध में आधुनिक प्रिट्रिंग और कार्ड्स निर्माण केन्द्र का मंत्री ने किया शुभारंभ गया जी,गया-बोधगया मार्ग स्थित टेकुना फार्म में आधुनिक प्रिट्रिंग और कार्ड्स निर्माण केन्द्र का शुभारंभ लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया। यहां मंगलम पेपर्स एंड कार्ड्स के नवीन कारखाने का भव्य शुभारंभ हुआ। मंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक मशीनों और तकनीक के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रिंटिंग कार्य किए जाएंगे। प्रोपराइटर कुमार नीरज व संदीप कुमार सिन्हा ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मोके पर कुमार नीरज, संदीप कुमार की माता सुशीला बाला अम्बष्ट, बिना प्रसाद, कुमार अंकित, सुमित राज, सुधांशु राज सहित शुभचिंतक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.