गया, सितम्बर 1 -- Gaya News: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भोरी तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं होने की समस्या पर हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद असर हुआ है। मंगलवार को एसडीएम प्रवीण कुंदन, सीओ संजीव कुमार और बीईओ स्कूल पहुंचे। स्कूल तक पहुंचने के दौरान एसडीएम को भी रास्ते की परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी गाड़ी विद्यालय तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद एसडीएम को करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर कच्चे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ा। मौके पर उन्होंने रास्ते की बदहाल स्थिति को देखा और समस्या के स्थायी समाधान की पहल का आश्वासन दिया। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एसडीएम को बताया कि बारिश और नदी में पानी आने के कारण स्कूल पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया कि पइन पर पुलिया और करीब 200 मीटर सड़क का नि...