गया, जुलाई 12 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग अब विधानसभा तक पहुंच गई है। पंचायत के मुखिया दिलीप प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को ज्ञापन सौंपकर पंचायत की वर्षों पुरानी विकास संबंधी मांगों पर शीघ्र पहल करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में सड़क, पुल-पुलिया और रेलवे अंडरपास निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की गई है। मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि भेटौरा से गोयनिया अनुसूचित जाति टोला, इटाडीह से बभनिमा होते हुए बादलबीघा अनुसूचित टोला और बुटूबीघा से बीघापर तक सड़क निर्माण लंबे समय से लंबित है। इन मार्गों के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को सबसे अध...