Gaya News: भूरिपालो बौद्ध विहार में सौ से अधिक भिक्षुओं को मिला चीवर
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: बोधगया सुजाता बायपास रोड स्थित भूरिपालो बौद्ध विहार में मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अहले सुबह विहार के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की गयी। भिक्षुओं ने विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगलकामना की। समारोह में भिक्षु प्रभारी अचान पिरुन, केयरटेकर भिक्षु अचान अपचित्त, अचान सम्राट, महाबोधि मंदिर के वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो, वट लाओ इंटरनेशनल टेंपल के भिक्षु साईंसाना बौद्धवोंग सहित विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षु शामिल हुए। समारोह में भाग लेने के लिए थाईलैंड से 200 से अधिक श्रद्धालुओं का समूह बोधगया पहुंचा था। यह भी पढ़ें- विश्व शांति के लिए लुंबिनी में शुरू हुई विशेष पूजा पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालु वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.