Gaya News: बोधगया में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ शिव प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान
गया, जुलाई 7 -- Gaya News: बोधगया के मस्तीपुर-पिपरपांती स्थित देवी मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में भोलेनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने काली मंदिर घाट स्थित निरंजना नदी से वैदिक विधि-विधान के साथ पवित्र जल से कलश भरकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष के बीच यात्रा प्रारंभ की। गाजे-बाजे, शंखध्वनि और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर मस्तीपुर-पिपरपांती देवी मंदिर परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। विद्वान आचार्यों के निर्देशन में यज्ञ, पूजन, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए गए। आयोजन समिति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.