Gaya News: बोधगया में भगवान श्री जगन्नाथ की आज निकलेगी भव्य रथयात्रा
गया, जुलाई 15 -- Gaya News: भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार को बोधगया में धूमधाम से निकाली जाएगी। प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से आयोजित रथयात्रा दोपहर दो बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा तीन अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। आयोजन में गया शहर सहित विभिन्न प्रखंडों से करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। रथयात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलकर कालचक्र मैदान, बीटीएमसी गोलंबर होते हुए माया सरोवर तक जाएगी। यहाँ से वापस लौटकर यात्रा वर्मा मोड़, गोदाम रोड और बजरंग मोड़ तक जाएगी। पुनः इसी मार्ग से वापस राजापुर हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद सुजाता पुल के रास्ते बोधगया मठ के पूर्वी द्वार से यात्रा मठ परिसर में प्रवेश करेगी। भगवान श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.