गया, सितम्बर 10 -- Gaya News: बोधगया में मकान किराये पर देकर किरायेदारों की सूचना पुलिस को नहीं देना अब मकान मालिकों को महंगा पड़ सकता है। निजी मकानों से लेकर गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक परिसरों में रहने वाले किरायेदारों का पूरा रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। लगातार अपील के बावजूद ज्यादातर मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों की जानकारी पुलिस को नहीं दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मकान मालिकों से किरायेदार का नाम, स्थायी पता, मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें आधार कार्ड और पैन कार्ड प्रमुख रूप से शामिल है।

किरायेदारों का सत्यापन बोधगया शहर के साथ आसपास के राजापुर, भागलपुर, पच्छट्टी, उपाध्याय बिगहा, बकरौर, कटोरवा रोड, टीका बिगहा, दोमुहान सहित अन्य गांव-मोह...