Gaya News: बोधगया पुलिस ने मारपीट मामले के पांच आरोपियों को भेजा जेल
गया, अगस्त 24 -- Gaya News: बोधगया थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर जानलेवा हमला और मारपीट के तीन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट के मामले में मस्तपुरा निवासी रामविलास यादव के पुत्र प्रेमण यादव और सूरज यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हाट बाजार किराया वसूली के दौरान मारपीट के मामले में कोल्हौरा निवासी रामवृक्ष पासवान के पुत्र भोला पासवान को पकड़ा गया। बोधगया टीका बिगहा में आपसी विवाद में हुई मारपीट के मामले में राजू साव और उसके पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.