गया, अक्टूबर 4 -- Gaya News: बोधगया ट्रैफिक थाना में रविवार को चाइल्ड हेल्प डेस्क शुरू किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के मन से पुलिस का भय दूर कर उन्हें सुरक्षित वातावरण और भरोसे का एहसास कराना है। प्रभारी थानाध्यक्ष याकूब खान ने डेस्क का उद्घाटन किया। मौके पर करीब 50 बच्चे-बच्चियां और उनके अभिभावक मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि परेशानी, धमकी, हिंसा या बाल श्रम के दबाव की स्थिति में बिना डरे पुलिस को सूचना दें। बच्चों को नियमित स्कूल जाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। छह से 18 वर्ष तक के बच्चों की समस्याएं सुनने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ एसआई पंकज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सभी थानों में शुरू हुआ 'चाइल्ड हेल्प डेस्क' यह भी पढ़ें-...