Gaya News: बोधगया को पावर सब स्टेशन के रूप में मिली दीपावाली की सौगत
गया, नवम्बर 6 -- Gaya News: बोधगया को पावर सब स्टेशन के रूप में दीपावली की सौगात मिली है। बोधगया के दोमुहान में नवनिर्मित पावर सब स्टेशन काम करने लगा है। इस पीएसएस से बोधगया दोमुहान क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ औद्योगिक क्षेत्र को बिजली मिलेगी। नवंबर में ही बोधगया को और पावर सब स्टेशन मिलेगा। आरडीएसएस योजना से सतघरवा में बन रहा पावर सब स्टेशन का काम अंतिम चरण में है। अनुमान है कि इसी माह चार्ज होकर यह पीएसएस भी काम करने लगेगा। नीमचचक बथानी में भी बन रहा नया पावर सब स्टेशन इसी माह काम करने लगेगा। बोधगया दोमुहान वाले पीएसएस का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश, कार्यपालक अभियंता (शहरी) आजाद कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता (परियोजना) पवन कुमार, कार्यपालक अभियंता (एमआरटी) राकेश कुमार निराला ने पीएसएस का उद्घाटन किया। बोधगया से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.