गया, अक्टूबर 1 -- Gaya News: बेलागंज: हल्दी में सीसा की मिलावट मानक से अधिक हल्दी में सीसा की मिलावट खरतनाक, दी गई चेतावनी

जागरुकता अभियान बेलागंज के बाजार में चलाया गया जागरुकता अभियान

फूड सेफ्टी हेल्थ चेक अभियान सीसा (लेड) की मिलावट रोकने के लिए फूड सेफ्टी हेल्थ चेक अभियान आयोजित गया जी, प्रधान संवाददाता हल्दी में सीसा (लेड) की मिलावट बेहद खतरनाक है। गुरुवार को बेलागंज के बाजार में हल्दी में सीसा की मिलावट को लेकर व्यापारियों और विक्रेताओं को जागरुक किया गया। आयोजन फूड सेफ्टी हेल्थ चेकर की तरफ से किया गया। अभियान के दौरान सीसा की मिलावट से होने वाली स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने हल्दी में सीसा की अधिकतम स्वीकार्य मात्रा 10 माइक्रोग्राम प्रति ग्राम रखी है। इ...