गया, अगस्त 26 -- Gaya News: प्रखंड के बेनीपुर गांव में जगतजननी मां देवी की वार्षिक पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। पूजा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अनुष्ठान के दौरान नौ विप्रों ने दुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ किया। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन हुआ। पूजा के अवसर पर नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ भक्ति-भजन का कार्यक्रम भी चलता रहा। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने मां जगतजननी से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...