गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट कोडरमा की टीम ने शनिवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां निवासी पिन्टू कुमार (32) के रूप में हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आरक्षी राम बाबू यादव, पूरण चंद मीना तथा अपराध आसूचना शाखा धनबाद के प्रधान आरक्षी ब्रजेश कुमार प्रतिबंधित सामानों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान लाल रंग का झोला लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक पर जवानों की नजर पड़ी। यह भी पढ़ें- Nawada News: वंदे भारत एक्सप्रेस से दो बैग शराब बरामद, किशोर धराया पूछताछ के बाद झोले की तलाशी लेने पर उसमें ब्लेंडर्स प्राइ...