गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को गया के प्लस-टू जिला स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम और बाल यौन शोषण से बचाव के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के निर्देश पर और सचिव अरविंद कुमार दास की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी मृणाल आर्यन, पैनल अधिवक्ता रविकांत और पैरा लीगल वॉलंटियर संतोष कुमार ने बच्चों को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी, रखें ध्यान विद्यार्थियों को किसी भी अनुचित...