गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा पंचायतों को बाल हितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड सभागार में बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। प्रखंड प्रमुख अनीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पंचायतों में बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों, बच्चों के आंकड़ों और उनके अधिकारों की सुरक्षा पर चर्चा हुई। कवच परियोजना के सदस्यों ने पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों की बैठकों में जुटाए गए आंकड़े प्रस्तुत किए। वहीं, पंचायती उन्नयन सूचकांक (पीएआई) में मोहरा पंचायत ने 55.94 अंक हासिल कर प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त किया।बीडीओ शशि भूषण साहू ने मुखियाओं को बाल संरक्षण समिति ...